Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 16:17 [IST]  

danik bhaskarदुर्घटना में 5 की मौत

संदीप जैन.

बड़वानी. सेंधवा के पास शनिवार दोपहर ट्रक और चार-पहिया की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक फिलहाल फरार है। नागलवाड़ी पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी रजाक, इकबाल, सलीम, शेख अजीज और धार निवासी अब्दुल रहूप चार-पहिया से तेजपुरा जा रहे थे कि साली स्थित हाइवे पर तेज गति से आते हुए ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार-पहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है।



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: