रूसी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी सवार लापता
मास्को। रूसी सेना का एक विमान प्रशिक्षण के दौरान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 11 लोग सवार थे।
रूस की संवाद समितियों के अनुसार विमान में सवार लोगों की तलाश का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन रूस की सरकारी संवाद समिति रिया नावोस्ती ने सेना के एक उच्च स्तरीय अज्ञात सूत्न के हवाले से कहा कि इस दुर्घटना में किसी के भी बचने की संभावना बहुत कम है।
संवाद समिति इतर तास ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि सेना का टीयू 142 विमान का टाटर जलडमरूमध्य के ऊपर उडान भरने के दौरान राडार की संपर्क से टूट गया। हालांकि रायटर द्वारा सेना के प्रवक्ता से संपर्क किए जाने पर उसने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।










