हरियाणा में नया मंत्रिमंडल गठित
चंडीगढ़। नवनिर्वाचित हरियाणा विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंत्रिमंडल का गठन कर लिया। शनिवार सुबह हुए शपथ ग्रहण समारोह में 6 कैबिनेट और दो राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने राजभवन में मंत्निमंडल के नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैप्टन अजय सिंह यादव, रणदीप सिंह सुरजेवाला, महेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश जैन, परमवीर सिंह और श्रीमती गीता भुक्कल ने कैबिनेट मंत्नी के रूप में तथा शिव चरण शर्मा और गोपाल कांडा ने राज्य मंत्नियों के रूप में शपथ ग्रहण की।
मंत्निमंडल में शामिल किए गए नए सदस्यों में पांच कांग्रेस से और तीन निर्दलीय विधायक हैं१ कैबिनेट मंत्नियों में कैप्टन यादव, सुरजेवाला, महेंद्र प्रताप, परमवीर सिंह और श्रीमती भुक्कल कांग्रेसी हैं जबकि एक अन्य कैबिनेट मंत्नी निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश जैन हैं। जैन पानीपत (ग्रामीण) विधानसभा से निर्वाचित हुए थे।
कैप्टन यादव छठी बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। सुरजेवाला पिछली हुड्डा सरकार में भी कैबिनेट मंत्नी थे।










