Saturday, November 07, 2009 16:26 [IST]  

danik bhaskarदो महिलाओं को निर्वस्‍त्र कर घुमाया

Agency

Women बुलंदशहर. पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

घटना जिले के कल्याणपुर गांव की है, जहां एक युवती पिछले सप्ताह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ कथित तौर पर भाग गई थी। इस घटना से गुसाए युवती के परिजनों ने शुक्रवार को युवक की मां और बहन को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। युवती के परिजनों का आरोप है कि पोडोस में रहने वाला युवक उसे भगा कर ले गया है। इस मामले में गुरुवार को पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें फैसला हुआ कि दोनों पक्ष मिलकर युवती की तलाश करेंगें।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत के फैसले को दरकिनार करते हुए युवती के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर शुक्रवार को युवक की मां और बहन को घर से जबरन खींच कर पिटाई कि फिर घंटे तक घर में बंधक बनाकर पिटाई की। फिर उन्हे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।

स्थानीय थाना-प्रभारी हरि सिंह ने कहा कि शनिवार को युवती को दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

  share
विचार:

SANTOSH KUMAR MALINDA

Sunday, 8th Nov 2009, 0:17
जिस दॆश मॆ नदियॊ,जमीन व गाय कॊ माता कहकर पुकारा जाता हॆ; जहा पत्थर कॊ भी परमात्मा मानकर आस्था प्रकट की जाती हॆ;जहा माता कॆ दामन कॊ जन्नत सॆ भी बढकर माना जाता हॆ; जहा बहन की खुशियॊ कॊ पलकॊ पर बिठाया जाता हॆ, उस दॆश मॆ ऎसी घटना सॆ सिर शर्म सॆ झुक जाता हॆ!जॊ भी दॊषी हॆ उसॆ कठॊर द्ण्ड दिया जाना चाहियॆ!

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: