Khabre Jara Hat Ke
अजब गजब तस्वीरों का संगम
Agency Saturday, November 07, 2009 17:03 [IST]  

एक तस्वीर हजारों शब्द बयां करती है| कुछ ऐसी ही रोचक तस्वीरों को देखिये--



सबसे बड़ा रुपैया
barack obama



बार्सिलोना में ऑक्सफेम संस्था के सदस्य अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, स्पेन के जोस लुई रोड्रिज जैपेटेरो और इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बरलूस्कोनी के मास्क पहनकर सड़क पर उतरे। यहां जलवायु परिवर्तन पर विश्व के 180 देशे के नेता चर्चा कर रहे हैं। लेकिन संस्था का कहना है कि मीटिंग में पैसा बनाने की रणनीति बनाई जा रही है।




ये जोर आजमाइश भी खूब है..
tricks



घोड़ों पर चढ़कर जोर आजमाइश कर रहे ये कलाकार दरअसल हॉर्स इवोल्यूशन शो की रिहर्सल कर रहे हैं। यह शो हंगरी के बुडापेस्ट में अगले हफ्ते शुरू होगा। इसमें सर्कस, एक्रोबेटिक शो और घुड़सवारी के रोमांचक करतब दिखाए जाएंगे।




हसीन वादियों में खिल उठा केसर
saffron



सर्दी का मौसम कश्मीर की हसीन वादियों में केसर की महक लेकर आया है। हल्के बैंगनी रंग के ये खूबसूरत फूल केसर के हैं। दक्षिण श्रीनगर में केसर की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। भारत में इसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए प्रतिकिलो है।




फायरिंग से डर गईं कैमिला..
prince charles



ब्रिटेन के प्रिंस चाल्र्स भले ही फायरिंग का शौक रखते हों, लेकिन उनकी पत्नी कैमिला पार्कर गोली की आवाज से बहुत डरती हैं। इसका पता हैमिल्टन में एमएमसीएस हैदा में तब चला, जब प्रिंस के गोली चलाते ही कैमिला ने अपने दोनों कान इस तरह बंद कर लिए। कैमिला को डरते देख प्रिंस भी हैरत में पड़ गए।




ये हिस्सा बर्लिन की दीवार का है..
berlin wall



बर्लिन में ऐतिहासिक दीवार गिरने की 21वीं एनिवर्सरी मनाई जा रही है। इसके लिए पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। वहीं यहां के एक शोरूम गैलेरीज लाफायती में उस ऐतिहासिक दीवार के एक हिस्से को प्रदर्शन के लिए रखा गया है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।




लड़ाई बहुत हुई, थोड़ा आराम भी कर लूं
war painting



युद्ध और शांति के बीच योद्धा क्या करते हैं? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए सिडनी की आर्ट गैलेरी में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें जापानी कलाकार तात्जू निशी ने इस कलाकृति में यह बताने की कोशिश की है कि युद्ध में थके हुए योद्धा कुछ इस अंदाज में आराम फरमाते हैं। यह रोचक प्रदर्शनी १४ फरवरी तक चलेगी।




..और महकती रहेंगी यादें
YSR reddy



आंध्र प्रदेश के दिवंगत नेता वायएस राजशेखर रेड्डी की यादें महकाने के लिए उनकी फूलों की मूर्ति बनाई जा रही है। १३ फीट की यह मूर्ति हैदराबाद में शुरू हुए फ्लॉवर शो में रखी गई है। इस शो में हॉर्टीकल्चर प्रोडक्ट को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: