अब मैडोना करेंगी स्क्रिप्ट राइटिंग
लंदन.क्वीन ऑफ पॉप मैडोना अब स्क्रिप्ट राइटिंग करने जा रही हैं। खबर है कि मैडोना को फिल्मों में कोई रोल नहीं मिल रहा है इसलिए अब वो पर्दे के पीछे रहकर स्क्रिप्ट लिखना चाहती हैं। हांलाकि मैडोना खुद इस बात से इंकार कर रही हैं कि उन्हें फिल्मों में कोई रोल नहीं दे रहा है इसलिए अब वो इस नए पेशे में हाथ आजमाने जा रही हैं। मैडोना के मुताबिक मुझे बहुत पहले से स्क्रिप्ट राइटिंग का शौक रहा है और इसलिए मैं अपना ये शौक पूरा करना चाहती हूं। सूत्रों का कहना है कि कोई भी डायरेक्टर मैडोना को अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता है क्योंकि उनकी एक्टिंग उन्हे रास नहीं आ रही है। वैसै जो भी हो मैडोना अपने इस नए काम को लेकर काफी उत्साहित हैं और वो इस पर काफी मेहनत कर रही हैं।
फिल्में भी करूंगी
मैडोना के मुताबिक वो फिल्में करना जारी रखेंगी। अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो वो उसके बारे में जरूर सोचेंगी। बकौल मैडोना कई डायरेक्टर्स उनके पास स्क्रिप्ट लेकर आए हैं लेकिन मुझे उनकी स्क्रिप्ट में कोई दम नहीं दिखा इसलिए मैने उन्हे मना कर दिया।










