Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, November 07, 2009 17:19 [IST]  

danik bhaskarलादेन का वीडियो टेप नया नहीं

Agency

वाशिंगटन। विश्वभर में आतंकवाद की निगरानी करने वाली एक अमरीकी कंपनी ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का कल जारी वीडियो टेप नया नहीं है बल्कि यह कई महीने पहले जारी वीडिया टेप का पश्तो अनुवाद है।



अमरीका की इंटेलसेंटर ने कहा 'पाकिस्तान में हमारे लोगों के नाम' शीर्षक से जारी वीडियो टेप को अरब और उर्दू में गत 12 जुलाई को जारी किया गया था। इसके कुछ अंश टेलीविजन चैनल अल जजीरा ने तीन जून को ही जारी कर दिए थे1



इंटेलसेंटर ने इससे पहले कल कहा था कि अलकायदा के अस सहाब मीडिया ने लादेन का एक नया टेप जारी किया है। जून में अल जजीरा पर जारी वीडियो टेप के अंशों में लादेन को यह कहते दिखाया गया था कि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मुस्लिम विश्व में अपने देश के प्रति घृणा और प्रतिशोध के बीज बो दिए हैं।



लादेन ने अमरीकियों से इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी भी दी थी। एक इस्लामी वेबसाइट पर जारी एक आडियो टेप में लादेन ने अमरीकी सरकार की इजरायल के साथ बढती नजदीकियों के प्रति अमरीकी जनता को आगाह किया था।



ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर स्थित पहाडी क्षेत्नों में छिपा हुआ है। अमरीका पर 11 सितम्बर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों के बाद से लादेन और अलकायदा के दूसरे नम्बर के नेता अयमान अल जवाहिरी करीब 60 संदेश प्रसारित किए है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: