Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 17:23 [IST]  

danik bhaskarमाओवादियों ने की लोगों की हत्‍या

Agency

बिनपुर। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्नी बुद्धदेव भट्टाचार्य के मिदनापुर दौरे के कुछ घंटे पहले ही संदिग्ध माओवादियों ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सम्बद्ध गण प्रतिरोध समिति के तीन सदस्यों की यहां खुशबोई के जंगलों में आज गोली मारकर हत्या कर दी।



पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक एम के वर्मा ने बताया कि माकपा ने माओवादियों का विरोध करने से लिए गण प्रतिरोध समिति का गठन किया था। मनोरंजन मांडी, जायराम मुरमु और लक्ष्मी दास इसी समिति के सदस्य थे। माओवादी जबरदस्ती उन्हें उनके घर से नजदीकी जंगल में ले। वहां ले जा कर उन्होंने उनके हाथ बांध दिए और उन पर गोलियां बरसाई जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।



झारग्राम के एसडीओ पी उलगनाथन ने बताया कि तीनों पहले झारखंड जन मुक्ति मोर्चा के सदस्य थे और बाद में समिति के सदस्य बने थे। उन्होंने बताया कि पुलिस उनके शवों को बिनपुर पुलिस थाने ले गई थी जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए झारग्राम अस्पताल भेज दिया गया है।



जंगल मे शवों के पास मिले पोस्टर में माओवादियों ने तीनों पर स्थानीय लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्नी के दौरे को देखते हुए मिदनापुर कस्बे में सशस्‍त्र पुलिस बल तैनात किया गया है।



इस बीच पुलिस संत्नास विरोधी समिति के संयोजक असित महतो ने कहा कि मुराबोनी और रानरानी गांवों में स्कूलों की इमारत का इस्तेमाल संयुक्त बलों द्वारा करने के विरोध में इन स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ ही जल्द ही प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: