Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 17:25 [IST]  

danik bhaskarहेज फंड घोटाले में 4 भारतवंशियों समेत 20 पर आरोप

एजेंसी

न्यूयार्क। अमेरिका में हुए अब तक के सबसे बड़े हेज फंड घोटाले में एफबीआई ने और दो भारतवंशियों समेत कॉर्पोरेट जगत के चौदह पेशेवरों को आरोपी बनाया है। इस कार्रवाई के बाद स्टॉक मार्केट में इनसाइडर ट्रेडिंग के जरिए करोड़ों डालर का मुनाफा कमाने के घोटाले में आरोपियों की कुल संख्या चार भारतवंशियों समेत बढ़कर 20 हो गई है।



5.3 करोड़ डालर (लगभग 249.21 करोड़ रुपए) के इस हेज फंड घोटाले का खुलासा पिछले महीने श्रीलंकाई मूल के अरबपति राज राजारत्नम और दो भारतवंशियों समेत कॉपरेरेट जगत के छह अधिकारियों की गिरफ्तारी से हुआ था।



एफबीआई ने गुरुवार को इस घोटाले में मूडीज इनवेस्टर सर्विस के पूर्व विश्लेषक दीप शाह और न्यूयार्क स्थित स्कॉटनफील्ड ग्रुप के पूर्व प्रोपराइटरी ट्रेडर गौतम शंकर को आरोपी बनाया।



इस घोटाले में दो अन्य भारतवंशियों अनिल कुमार और राजीव गोयल को पिछले महीने राजारत्नम के साथ गिरफ्तार किया गया था। राजारत्नम हेज फंड ऑपरेटर गैलॉन समूह के संस्थापक हैं। यह हेज फंड 7 अरब डालर की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: