लेडी गागा को ‘बेस्ट न्यू एक्ट’ अवार्ड
लंदन. कांटैक्टम्यूजिक के अनुसार ‘आर एंड बी’ से मशहूर गायिका नाउल्स ने ‘हैलो’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल’ और ‘बेस्ट सांग’ के साथ ‘सिंगल लेडीज’ के लिए ‘बेस्ट वीडियो’ का अवार्ड झटका। आयरिश बैंड यू2 को बेस्ट लाइव केटेगरी का अवार्ड मिला। ‘पापाराजी’ से मशहूर लेडी गागा के खाते में ‘बेस्ट न्यू एक्ट’ की ट्रॉफी आई। रॉक बैंड ग्रीन डे को ‘बेस्ट रॉक एक्ट’ का अवार्ड मिला। शकीरा, लियोना लेविस, तोकियो होटल और नाउल्स ने अपने पति जे जेड के साथ प्रस्तुति दी। समारोह का संचालन गायक कैटी पेरी ने किया। उन्होंने संचालन के दौरान 12 बार परिधान बदलकर वहां मौजूद सभी लोगों को अचंभित कर दिया।










