टिन के डिब्बे में मिली चैपलीन की फिल्म
लंदन. ईबे पर 3.2 पाउंड में खरीदे गए एक प्राचीन टिन के डिब्बे में चार्ली चैपलीन की एक फिल्म मिली है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। ईबे पर अनोखी और प्राचीन चीजों की तलाश कर रहे मोरेस पार्क ने ‘पुरानी फिल्मों’ के तहत रखी गई एक टिन के डब्बे को चुना।
फिल्म से ज्यादा रुचि पार्क को टिन में थी, लेकि न उन्हें यह नहीं पता था कि इसमें एक ऐसी फिल्म है जो एक महान हास्य कलाकार की अज्ञात फिल्म हो सकती है। इस फिल्म का शीर्षक था ‘चार्ली चैपलीन इन जेप्ड’, सात मिनट से ज्यादा अवधि की इस फिल्म में चैपलीन के वीडियो फुटेज के साथ कुछ एनिमेशन भी हैं। बाद में पार्क को अंदाजा हुआ कि यह चैपलीन की खोई हुई फिल्म थी।










