Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 17:52 [IST]  

danik bhaskarपैटीसन संग दिखेंगी निकोल

Bhaskar News

लंदन. खबर है कि निकोल किडमैन और रॉबर्ट पैटीसन अपनी आने वाली नई फिल्म में साथ-साथ काम करेंगे। दोनों सितारे इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।



वे दोनो अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं, और अब ऐसी खबरें हैं कि दिलकश अदाकारा निकोल किडमैन और हर दिल अजीज एक्टर रॉबर्ट पैटीसन आने वाली फिल्म बेल एमी में एक साथ दिखेंगे।



डेली टेलीग्राफ के मुताबिक इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन जिंदगी के 42 बसंत देख चुकी निकोल लालच और महत्वाकांक्षा को लेकर बुनी गई एक कामुक कहानी पर गौर फरमा रही हैं। बेल एमी एक ऐसे नौजवान की कहानी है जो सन 1890 के दौरान शहर की ताकतवर महिलाओं के ख्वाबगाहों से गुजरकर बड़ा आदमी बन जाता है ।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: