Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, November 07, 2009 18:18 [IST]  

danik bhaskarवायुसेना के विमान की आपात लैंडिंग

Agency

गुवाहाटी। भारतीय वायु सेना के एक विमान को शनिवार को यहां से 110 किलोमीटर दूर बोहोरी में कुछ तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि वायु सेना का यह छोटा विमान हसीमोरा के नजदीक बागडोगरा से बोर्जहार की उड़ान पर था।



उन्होंने बताया कि विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया और चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। विमान ले जा रहे स्क्व्रेडन लीडर एम एल यादव ने बताया कि विमान के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी जिसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराने का फैसला किया गया।



उन्होंने कहा कि चूंकि विमान को यहां ठीक करने की सुविधा नहीं है, इसलिए अब हम यहां से सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: