किट्टू करेगी कॉमेडी
सहारा वन के सीरियल किट्टू सब जानती है...में पत्रकार की भूमिका निभानेवाली अमी त्रिवेदी अब सब के शो फैमेली एलबम में कॉमेडी करती हुई नजर आएंगी। ऑप्टीमिस्टिक्स द्वारा प्रोड्यूस इस खास कॉमेडी शो में अमी त्रिवेदी के अलावा सुकृति खंदपाल, सुमित राघवन और अपरा मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि इसका प्रसारण भी इसी महीने से शुरू हो जाएगा, हालांकि अभी तक इसी डेट फिक्स्ड नहीं है। शो पूरी तरह से फैमेली कॉमेडी ड्रामा होगा और शो से जुड़े सभी लोगों को इससे ज्यादा कुछ भी कहने के लिए मना किया गया है।










