दक्षिण कोरिया. यहाँ की एक महिला ने ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में फेल होने पर आस नहीं छोड़ी| 2005 से सतत प्रयास कर रही चासा ने 950 वीं बार टेस्ट पास कर लिया|
यह महिला अभी तक लाइसेंस के लिए भरने वाले फॉर्म पर अप्रैल 2005 से अभी तक 4200 डॉलर खर्च कर चुकी है| इस हफ्ते उसने आखिरकार ये परीक्षा पार कर ही ली|
हालाँकि उसके द्वारा अर्जित 60 अंक परीक्षा के न्यूनतम अंक हैं, पर ये टेस्ट पास करने के लिए बोहोत है| "मैं ये मानती हूँ की किसी भी ध्येय को हांसिल करने के लिए सतत प्रयास ज़रूरी है," चा ने कहा|
अगर आप भी किसी परीक्षा में सफल नहीं हो पारहे हैं, तो चा आपके लिए प्रेरणास्त्रोत हो सकती हैं|