महुआ टीवी पर श्वेता तिवारी !!!
टेलीविजन की फेवरेट बहु प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी और मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब महुआ टीवी के एक शो में बतौर जज शामिल होने जा रही हैं। भोजपुरी चैनल महुआ काफी मशहूर है और अपने खास भोजपुरी अंदाज के चलते न केवल भाषा जानने वालों बल्कि अन्य दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय है। महुआ टीवी पर पहला डांस रियालिटी शो लांच करने जा रहा है और इस शो में जज होंगी श्वेता और सरोज खान। वहीं शो को होस्ट होंगे मशहूर भोजपुरी एक्टर रवि किशन। शो का टाइटल अब तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन यह पक्का है कि शो के लिए सरोज और श्वेता ने हां कर दी है।










