वार्न की जगह कोई नहीं ले सकता: हिल्डिच
मेलबर्न. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हिल्डिच का मानना है कि महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के संन्यास लेने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में पैदा हुए शून्य को कभी नहीं भरा जा सकता।
हाल ही में 2011 विश्व कप तक आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता चुने गये हिल्डिच ने वार्न की कमी कभी पूरी नहीं कर सकता आस्ट्रेलिया: हिल्डिच मेलबर्न, सात नवंबर :भाषा: मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हिल्डिच का मानना है कि महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के संन्यास लेने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में पैदा हुए शून्य को कभी नहीं भरा जा सकता।
हाल ही में 2011 विश्व कप तक आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता चुने गये हिल्डिच ने 2006-07 में एशेज श्रृंखला के बाद वार्न के संन्यास के बाद कम से कम सात स्पिनरों को परखा है।
हिल्डिच ने ‘हेराल्ड सन’ से कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि जब हमने वार्न को गंवाया तो यह इससे बुरे समय में नहीं हो सकता था। मुझे लगता है कि हम इसके बाद काफी आगे बढ़े हंै लेकिन हम कभी वार्न की कमी पूरी नहीं कर सकते। हमेशा इसमें एक शून्य रह जायेगा।’’
आस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ साल में स्टुअर्ट मैकगिल, ब्यू कासन, कैम्रून वाइट, जेसन क्रेजा, ब्रेड हाग, नाथन हारिट्ज को परखा और ब्राइस मैकगेन को परखा लेकिन वार्न का स्थायी विकल्प ढूंढने में नाकाम रहे।
हिल्डिच ने कहा कि वह हारिट्ज के प्रदर्शन से खुश हैं और उनका मानना है कि इस आफ स्पिनर में काफी आगे तक जाने की क्षमता है।










