Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 20:28 [IST]  

danik bhaskarममता ने हटाए सभी रेलवे भर्ती बोर्डो के चेयरमैन

एजेंसी

नई दिल्ली। रेलवे की भर्तियों में भ्रष्टाचार की खबरों के बीच रेलमंत्री ममता बनर्जी ने देश के सभी रेलवे भर्ती बोर्डो के अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।



रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नए अध्यक्षों का कार्यकाल तीन साल का होगा। अभी हटाए गए सभी 20 रेलवे भर्ती बोर्डो के अध्यक्षों की नियुक्ति लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री की हैसियत से दो साल पहले की थी।



कुछ रेलवे भर्ती बोर्डो के अध्यक्ष रेलवे भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने संबंधी विवादों से जुड़े थे। कुछ पर भ्रष्टाचार तथा रिश्वत लेकर नियुक्तियां करने के भी आरोप थे।



एक अधिकारी के अनुसार रेलमंत्री ने दो दिन पहले नई नियुक्तियों को मंजूरी दी थी। देशभर में 20 रेलवे भर्ती बोर्ड हैं जिनके माध्यम से रेलवे की सभी नियुक्तियां होती हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: