उपचुनाव में 60 फीसदी मतदान
नई दिल्ली. देश के सात राज्यों की 31 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर शनिवार को हुए मतदान में 60 फीसदी से अधिक वोट पड़े। उत्तरप्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान में 53 फीसदी वोटरों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।
सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में हुए मतदान के दौरान हिंसा की किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है। उप्र में फिरोजाबाद संसदीय सीट के जासराना क्षेत्र के एक बूथ में हिंसक झड़प में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।
उप्र के ही जौनपुर में रारी विस सीट के बसपा प्रत्याशी धनंजय सिंह के पिता राजदेव सिंह को अज्ञात हमलावरों ने घायल कर दिया। फिरोजाबाद संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व फिल्म अभिनेता राजबब्बर और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की पुत्रपधु डिंपल यादव के बीच है।
एक नजर में विस उपचुनाव
राज्य सीटें मतदान प्रतिशतउत्तरप्रदेश 11 50प. बंगाल 10 65केरल 3 75हिमाचल 2 67राजस्थान 2 50असम 2 71छत्तीसगढ़ 1 58










