ब्रिटनी कर रहीं हैं तीसरी शादी
लंदन. दुनियाभर में अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना देने वाली पॉप सिंगर एक बार फिर से चर्चा में हैं। चर्चा का कारण उनका तीसरी शादी की तैयार करना है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार ब्रिटनी के हाथों में सगाई की अंगूठी देखी गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वे अपने दोस्त जैसन ट्रॉविक से शादी करेंगी।
हालांकि इस बात की किसी ने भी पुष्टि नहीं की है। इन दिनों ब्रिटनी स्पीयर्स व जैसन ट्रॉविक को एकसाथ देखा जा रहा है। ये दोनों ही काफी वक्त एकसाथ ही बिता रहे हैं। उन्हें बेवर्ली हिल्स इलाके में एकसाथ घूमते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। ब्रिटनी की मां भी चाहती हैं कि उनकी बेटी एक बार फिर से विवाह बंधन में बंध जाए।










