Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 00:06 [IST]  

danik bhaskarकौन खुश है रनबीर-दीपिका ब्रेकअप से

भास्कर.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड में नित नए रिश्ते बनते व बिगड़ते हैं। कुछ इन बातों से काफी खुश होते हैं तो वहीं कईयों को काफी दुख होता है। बॉलीवुड में नवोदित हीरोइन दीपिका पादुकोण व हीरो रनबीर कपूर के बीच प्यार के काफी चर्चे सुनने को मिले। लेकिन पिछले कई दिनों से लगातार दोनों के रिश्तों में कड़वाहट की खबरें आने लगी हैं।



हालात यह है कि दोनों की जोड़ी टूटने के कगार है। हालांकि इन दोनों के बीच दरार पैदा होने का कारण क्या है, यह तो किसी को पता नहीं है। अलबत्ता दोनों के प्यार की खबरों से नाखुश चल रहे लोगों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।



हिंदी फिल्मों की हीरोइन व रनबीर की मां नीतू सिंह ने जरूर चैन की सांस ली होगी। रनबीर की मां नीतू सिंह दोनों की जोड़ी टूटने से काफी खुश नजर आ रही हैं। मां नीतू को कभी भी अपने बेटे रनबीर की यह हरकत पसंद नहीं आई थी।



वे शुरूआती दिनों से ही इन दोनों के रिश्तों को लेकर अपनी नाराजगी जता चुकी हैं। नीतू दीपिका के मुकाबले सोनम कपूर को ज्यादा पसंद करती हैं। इस बात को वे कई जगह बोल भी चुकी हैं।



अब यह तो पता नहीं है कि रनबीर-दीपिका के बीच क्या चल रहा है लेकिन इन खबरों से कई लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: