Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 00:31 [IST]  

danik bhaskarउपचुनाव में 68 फीसदी मतदान

भास्कर न्यूज

votingरोहड़ू/ज्वाली. रोहड़ू और ज्वाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान पर फिलहाल कोई साफ संकेत देना मुश्किल है। हालांकि राजनेता दोनों सीटों पर हुए 68 फीसदी से ज्यादा मतदान को अपने-अपने पक्ष की लहर बता रहे हैं, लेकिन खुल कर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मतदाता और राजनेता अब सिर्फ दस तारीख का इंतजार कर रहे हैं।



रोहडू और ज्वाली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के बाद भी प्रत्याशियों की जीत और हार के पूर्वानुमान पर संशय के बादल छाए हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषक आसानी से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में हुई कांटे की टक्कर के चलते किसी भी प्रत्याशी की जीत और हार पर टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। दोनों सीटों पर हुए 68 फीसदी से ज्यादा मतदान को दोनों दल अपने-अपने पक्ष में मान रहे हैं।



उपचुनाव के लिए मतदाताओं में शुरुआती दौर से ही मतदान के लिए उत्साह दिखा। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के ग्रामीण क्षेत्र के निकटवर्ती मतदान केंद्रों पर भारी मतदान हुआ। रोहड़ू में खुशी राम बालनाहटा के गांव अंदरेवड़ी में 93 फीसदी मतदान हुआ है और कांगेस प्रत्याशी मंजीत ठाकुर के गांव मुंछाडा के मतदान केंद्र पर यह आंकड़ा 88 फीसदी को छू गया।



रोहडू के एसडीएम बीआर कमल ने बताया कि रोहडू में कुल 70,195 मतदाताओं में से 48571 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। रोहडू उप चुनाव के लिए 118 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से 111 रोहड़ू में और 7 डोडरा क्वार में बनाए गए थे। दोपहर बाद मतदाताओं ने मतदान में भारी उत्साह दिखाया।दोनों सीटों पर परिणामों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। अब सभी दस नवंबर का इंतजार कर रहे हैं।



ज्वाली उपचुनाव में भाजपा के बलदेव राज चौधरी, कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया और आजाद प्रत्याशी मदन शर्मा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। निर्दलीय अशोक कुमार सोमल भी चुनाव मैदान में हैं। ज्वाली में सुबह मतदान केंद्रों पर कम भीड़ नजर आई। दोपहर 2 बजे तक मात्र 38 फीसदी मतदान ही हुआ। शाम 4 बजे तक 91 मतदान केंद्रों पर 60 फीसदी मतदान हो चुका था।



भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ज्वाली उपचुनाव के भाजपा के स्टार प्रचारक शांता कुमार शनिवार को पालमपुर स्थित अपने निवास स्थान यामिनी परिसर में मौजूद रहे। देर शाम तक अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं से फोन के माध्यम से रूझान पर चर्चा करते रहे। पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने भारी मतदान पर कांग्रेस प्रत्याशी सुजान सिंह पठानिया की जीत का दावा जताया है। ज्वाली के चुनाव पर्यवेक्षक यूवी वेंकटेश्वरम, जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस गुप्ता, एसएसपी डॉ. अतुल फुलझेले देर शाम तक मतदाता सूचियों की रिपोर्ट बनाने में जुटे रहे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: