Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 00:41 [IST]  

danik bhaskarवर्किग वीजा दो या कॉन्ट्रेक्ट रद्द करो

भास्कर न्यूज

शिमला. ठियोग-कोटखाई-रोहड़ू और मेहतपुर- ऊना-अंब दो अहम सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्य के शुरुआती दौर में ही लटक जाने पर अब मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने केंद्र सरकार और वर्ल्ड बैंक को पत्र लिखे हैं।



1365 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के लिए वर्ल्ड बैंक ने धन मुहैया करवाया है। केंद्र सरकार को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि चीन की लोंगजियान रोड एंड ब्रिज कंपनी को प्रदेश के दो अहम एक्सप्रेस हाईवे निर्माण का काम आवंटित हुआ है। कंपनी के 80 इंजीनियर्स और कर्मचारी सितंबर में उनका वीजा अवधि खत्म होने के कारण वापस लौट गए हैं।



केंद के अगस्त के नए वीजा नियमों के मुताबिक सड़क परियोजना निर्माण में जुटे चीनी कंपनी के इंजीनियर्स और कर्मचारियों को बिजनेस वीजा की जगह वर्क वीजा लेना होगा। इस कर्मचारियों को अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है। सड़क परियोजनाओं का निर्माण समय पर पूरा हो, सीएम के पत्र में इसलिए कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्क वीजा देने की मांग की गई है।



वर्ल्ड बैंक को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब कंपनी के इंजीनियर्स को वर्किग वीजा नहीं मिल पाता है तो कंपनी के साथ किए कॉन्ट्रेक्ट को रद्द किया जाए, ताकि ग्लोबल टेंडर के जरिये किसी दूसरी कंपनी को काम आवंटित किया जा सके और निर्धारित समय सीमा के अंदर काम पूरा हो।



पहले भी हुआ पत्राचार



इससे पहले लोकनिर्माण मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और लोकनिर्माण सचिव पीसी कपूर भी कंेद्र सरकार से इस बारे में पत्राचार कर चुके हैं। चीन की कंपनी को पिछले साल मई—जून में इन परियोजनाओं का काम अवॉर्ड किया गया था। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार दोनों सड़क परियोजनाओं को लेकर गंभीर है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: