मुनीर पर मरीजों की जान लेने का आरोप
मुंबई. जादुई दवा के जरिए कैंसर समेत कई असाध्य बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले फर्जी डॉक्टर मुनीर खान पर अपने मरीजों की जान लेने का मामला दर्ज हुआ है। मुनीर की जादुई दवा खाकर अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है।
इन मरीजों के परिजनों की शिकायत पर ही वर्सोवा पुलिस ने मुनीर खान के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। मुनीर खान फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जाता है कि मरने वाले मरीज कैंसर, हृदयरोग, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के शिकार थे। उन्होंने खान के क्लीनिक से जादुई दवा खरीदी थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि खान ने मरीजों से कहा था कि जादुई दवा की खुराक लेना शुरू करने से पहले उन्हें पिछली सारी दवाएं बंद करनी होंगी।
एक शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके रिश्तेदार की जादुई दवा लेने के कुछ ही दिन के भीतर मौत हो गई। वर्सोवा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेश नलावाडे ने बताया कि खान पर लापरवाही बरतते हुए अपने मरीजों की जान लेने का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि खान ने दो प्रतिबंधित आयुर्वेदिक दवाओं को अन्य जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर जादुई दवा बनाई थी। इन सभी दवाओं का ब्योरा मानक आयुर्वेदिक दवाओं से मेल नहीं खाता है। सूत्रों के अनुसार, खान के सहायकों द्वारा सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका के चलते पुलिस शिकायतकर्ताओं के नामूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने विपक्ष को राजनीतिक और व्यक्तिगत भरोसे में लेने का काम शुरु किया है।










