Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 01:06 [IST]  

danik bhaskarजयपुर रेफर स्वाइन फ्लू संदिग्ध की रिपोर्ट नेगेटिव

भास्कर न्यूज

अजमेर. जयपुर भेजी गई स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटीव आई है। महिला को मंगलवार देर रात जयुपर रेफर कर दिया गया था।



जानकारी के अनुसार वैशाली नगर निवासी महिला कुछ दिनों से बीमार थी। उसे परिजनों ने मंगलवार रात साढ़ेे 10 बजे जेएलएन अस्पताल के कैज्युल्टी में दिखाया था। डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मानते हुए नमूने लिए और जांच के लिए भेज दिए।



महिला को डेढ़ घंटे बाद ही जयपुर भेज दिया गया। रेफर करने का कारण वेंटिलेटर की कमी बताया जा रहा था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस बात से इनकार किया। बहरहाल महिला की रिपोर्ट नेगेटीव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: