Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 01:08 [IST]  

danik bhaskarसंदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत

भास्कर न्यूज

अजमेर. हाथीभाटा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उसे पति व ससुराल वालों ने जेएलएन अस्पताल पहुंचाया था। डाक्टरों ने जहरीली वस्तु सेवन का शक जाहिर करते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।



पुलिस के अनुसार उम्मेदसिंह की पत्नी सुमन को अचेत हालत में अस्पताल लाया गया था। ससुराल वालों ने बताया कि तीन दिन से सुमन की तबियत बिगड़ी हुई थी। उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को सीढ़ियों से उतरते समय गश खाकर गिर गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मामला संदिग्ध करार देते हुए पुलिस को सूचित कर दिया।



कोतवाली थाना पुलिस ने भीलवाड़ा सुभाषनगर निवासी मृतका के पीहर वालों को सूचित कर दिया। शाम को मृतका के मामा रामसिंह और अन्य परिजन अजमेर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने घटना को हादसा करार दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लाश बगैर पोस्टमार्टम के उन्हें सौंप दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: