Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 01:13 [IST]  

danik bhaskarकौन सौ बटन दबानौ है’

गिरिराज अग्रवाल

ajटोडाभीम. टोडाभीम विधानसभा उप चुनाव में शनिवार को मतदाता पहचान- पत्र के अभाव में सैकड़ों मतदाता वोट नहीं डाल पाए। दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद मतदान कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। कुछ जगहों पर मतदाता पोलिंग बूथ कर्मचारियों से ही वोटिंग मशीन में कौन बटन दबाना है यह पूछते नजर आए।



जबकि वोट डालने के लिए कुछ जगह महिला मतदाता सुरक्षा कर्मियों और मतदान कर्मियों से जद्दोजहद करती नजर आईं। टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के पाटौली, अंतरहेड़ा बूथों पर सुबह से ही मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। इसकी वजह हालांकि नौकरी पेशा और अध्ययनरत छात्रों का गांव से बाहर होना बताई गई। जबकि टोडाभीम के एक मतदाता शिवदयाल मीणा का कहना था कि इस बार डॉक्टर किरोड़ी चुनाव नहीं लड़ रहा है। डॉ. किरोड़ी चुनाव लड़ते तो खूब वोटिंग होती।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: