Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 01:51 [IST]  

danik bhaskarबस से दिल्ली जाना पांच रुपए महंगा

Bhaskar News

अम्बाला. दिल्ली ट्रांसपोर्ट कापरेरेशन की बसों में किराया बढ़ने से अब दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में भी निर्धारित किराए से पांच रुपए अधिक किराया यात्रियों को देना होगा। ये पांच रुपए उन्हीं यात्रियों को देने होंगे जो दिल्ली में एंट्री करेंगे। दिल्ली से पहले वाले अड्डों के लिए पिछला किराया ही मान्य हैं।



दिल्ली से पहले अगर कोई परिचालक पिछले किराए से अधिक लें तो शिकायत यात्री संबंधित जिले के रोडवेज जीएम को कर सकते हैं। डीटीसी बसों में निर्धारित किराए से पांच रुपए अधिक कर दिया है। अब दिल्ली में जिस अड्डे के पांच रुपए लगते थे वहां अब 10 रुपए लगेंगे।



इसी तरह जहां 10 रुपए लगते थे अब 15 रुपए लगेंगे। इसी तरह दिल्ली से बैठकर आने वाले यात्रियों को भी पांच रुपए अधिक किराया लगेगा। अम्बाला से दिल्ली पहले 115 रुपए किराया लगता था अब 120 रुपए कर दिया है।



रोडवेज कर्मियों ने साफ कह दिया है कि दिल्ली से पहले पानीपत, सोनीपत के लिए किसी प्रकार का किराया नहीं बढ़ाया गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोगों को कोई राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है वहीं किराए में बढ़ौतरी होने से आम आदमी की परेशानी और बढ़ेगी।



डीटीसी बस में किराया बढ़ने के कारण हरियाणा रोडवेज की बसों में भी किराया बढ़ाया गया है। दिल्ली एरिया में एंट्री करने वाले ही यात्री पांच रुपए अधिक देने होंगे। - भंवरजीत सिंह, जीएम, हरियाणा रोडवेज, अम्बाला।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: