Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 01:55 [IST]  

danik bhaskarस्पोर्ट्स विंग कैरों के खिलाड़ी छाए

भास्कर न्यूज

लुधियाना. 56वीं पंजाब स्कूल गेम्स के तीसरे दिन लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग की लांग जंप प्रतियोगिता में पटियाला की सिमरनप्रीत कौर पहले, स्पोर्ट्स विंग पंज गरैयां की अवनीत कौर दूसरे और तरनतारन की प्रभजोत कौर तीसरे स्थान पर रही। गल्र्स अंडर 19 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स विंग कैरों की हरदीप कौर पहले, संगरूर की सुरिंदर पाल कौर दूसरे और संगरूर की ही रमनजीत कौर तीसरे स्थान पर रही।



5000 मीटर दौड़ में लुधियाना की जसप्रीत कौर पहले, तरनतारन की मनप्रीत कौर दूसरे और होशियारपुर की अमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। शॉट पुट प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स विंग कैरों की हरकीरत कौर ने पहला, स्पोर्ट्स विंग कैरों की ही जसपाल कौर ने दूसरा और फिरोजपुर की किरनजोत कौर ने तीसरा इनाम जीता। 800 मीटर दौड़ में संगरूर की भूपिंदर कौर ने पहला, लुधियाना की रूबिना शर्मा दूसरे और एचएमवी विंग जालंधर की पिंकी तीसरे स्थान पर रही।



लड़कियों की अंडर 17 आयु वर्ग मुकाबलों में शॉट पुट में अमृतसर की केतकी शर्मा ने पहला, अमृतसर की हरमनदीप कौर ने दूसरा और होशियारपुर की रमनदीप कौर ने तीसरा इनाम जीता। 800 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बादल की गगनदीप कौर ने पहला, होशियारपुर की ज्योति सैनी ने दूसरा और स्पोर्ट्स विंग कैरों की कुलजीत कौर ने तीसरा इनाम जीता।



लड़कों में अंडर 14 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में लुधियाना का धर्मेद्र सिंह पहले, फिरोजपुर का विकास कुमार दूसरे और गुरदासपुर का परमजीत सिंह तीसरे स्थान पर, लांग जंप प्रतियोगिता में लुधियाना का विनोद कुमार पहले, लुधियाना का ही अनिल पासवान दूसरे और मुक्तसर का जगदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में अमृतसर का गुरमुखपाल सिंह पहले, स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर का तेजिंदर पाल सिंह दूसरे और लुधियाना का हरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा।



800 मीटर दौड़ में गुरदासपुर के गगनदीप सिंह ने पहला, स्पोर्ट्स विंग माउस्ताना के लवप्रीत सिंह ने दूसरा और तरनतारन के गुरजीत सिंह ने तीसरा इनाम हासिल किया। लड़कों की अंडर 19 आयुवर्ग में 5000 मीटर दौड़ में फिरोजपुर के सुखदेव सिंह ने पहला, अमृतसर के सदाबीर सिंह ने दूसरा और लुधियाना के लखविंदर सिंह ने तीसरा स्थान जीता।



हाई जंप प्रतियोगिता में अमृतसर के जगदीप सिंह ने पहला, फरीदकोट के सिमरनजीत सिंह ने दूसरा और पटियाला के इश्नीत सिंह ने तीसरा स्थान जीता। 800 मीटर दौड़ में संगरूर के सतवंत सिंह ने पहला, गुरदासपुर के लवप्रीत सिंह ने दूसरा और गुरदासपुर के ही हरपिंदर सिंह ने तीसरा इनाम जीता। डिस्कस थ्रो में अमृतसर के प्रभजोत सिंह ने पहला, स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर के इंदरजीत सिंह ने दूसरा और स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर के ही गुरप्रीत सिंह ने तीसरा इनाम जीता।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: