Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 02:33 [IST]  

danik bhaskarदूसरे दिन भी छाया रहा धुआं

Bhaskar News

रोहतक. शहर शनिवार को भी धुएं के आगोश में रहा। लोगों को आंखों में जलन का सामना करना पड़ा। सांस लेने में भी परेशानी हुई। दिनभर पूरे आसमान में यही स्थिति रही। धुएं के कारण कुछ लोगों ने बचाव के उपाय भी किए। उधर, दिल्ली मौसम विभाग के मौसम विशेषज्ञ राजेश कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव आ रहा है।



ऐसे में आसमान के ऊपरी तल पर कूलिंग ज्यादा है। वाहनों से निकलने वाला धुआं धरती से कुछ फुट ऊपर तक है और यहां हीटिंग है। लिहाजा धुआं ज्यादा ऊपर नहीं जा रहा है। जयपुर का धुआं दक्षिण दिशा की तरफ ज्यादा जा रहा है। हरियाणा में इसका आंशिक असर है। उधर, महम इलाके को भी अपने आगोश में ले लिया है।



धुंए का फैलाव शुक्रवार को आरंभ हो गया था। शनिवार की शाम होते-होते धुआं और बढ़ गया। रोशनी भी कम हो गई। जोगेंद्र गिरोत्रा ने बताया कि वे सुबह सैर को गए तो उन्हें लगा कि खतरनाक धुएं से घिरे हुए हैं। राकेश सिवाच ने बताया कि आंखांे जबरदस्त जलन हो रही है। सांस लेने में तकलीफ है। ऐसी स्थिति उन्होंने कभी नहीं देखी थी।



सावधानी रखें



महिला चिकित्सक डाक्टर अर्चना का कहना है कि हालात वास्तव में मुश्किल बने हुए हैं। रोशनी कम होने के कारण दुर्घटनाएं होने की संभावना भी है। जहां तक संभव हो घर में रहें। गले, नाक, आंख के रोगियों के अतिरिक्त फेफड़े व हृदय के लिए भी धुआं खतरनाक है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: