Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 02:36 [IST]  

danik bhaskarगहनों से भरा पर्स लौटाया

भास्कर न्यूज

अमृतसर. श्री दरबार साहिब स्थित यात्री निवास के मैनेजर कुलदीप सिंह बावा ने शुक्रवार को एक सप्ताह पहले अपने परिवार सहित सचखंड में नतमस्तक होने आई महिला गुरचरन कौर का पर्स लौटाया। पर्स में 26 हजार रुपए के जेवर, रेलवे टिकट, 2 हजार रुपए नकद और अन्य दस्तावेज थे।



एक सप्ताह पहले श्री गुरु हरिगोबिंद निवास में ठहरी महिला दिल्ली जाने से पहले पर्स निवास के कमरे में भूल गई थी। निवास के इंचार्ज दिलबाग सिंह ने पर्स मिलने पर मैनेजर को सूचित किया। बावा ने अधिकारियों की मौजूदगी में पर्स खोला तो कुछ मोबाइल नंबर मिले।



इनपर संपर्क करने के बाद पर्स के वारिस का पता चल गया। उधर, पर्स लेने पहुंची महिला के आंसु थमने के काम नहीं ले रहे थे। उसका कहना था कि उसने पर्स मिलने के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास की ही थी कि कुछ ही देर बाद फोन आ गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: