दिनदहाड़े घर में घुस कर दो लाख लूटे
रोहतक. विकास नगर में दो नकाबपोश बदमाश दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर दो लाख रुपए की नकदी और जेवरात लूट ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विकास नगर स्थित मकान नंबर 3722 में डा. सुनील मलिक रहता है। डा. सुनील मलिक अपनी पत्नी डा. सीमा मलिक के साथ शनिवार सुबह सिविल अस्पताल स्थित क्लीनिक पर चले गए। डा. मलिक का बेटा आयुष दसवीं कक्षा में पढ़ता है। आयुष दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से घर आया।
आयुष ने बताया कि वह कमरे में बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से दीवार कूद कर दो नकाबपोश युवक घर में घुसे। वह डर के मारे घर से बाहर भाग गया और पड़ोसियों को सूचना दी। जब तक वह वापस घर जाता तब तक बदमाश घर से नकदी और जेवरात लूट ले गए।
उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। सुनील ने घर में आकर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात देखे तो गायब मिले। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया।
छोड़ गए जेवरात
पुलिस को मकान में एक बैग भी मिला है, जिसमें जेवरात पाए। संभावना जताई जा रही है कि लुटेरे शातिर बदमाश नहीं थे। प्रोफेशनल बदमाश होते तो जेवरात से भरा बैग घटनास्थल पर छोड़कर नहीं जाते।
घटना पर है संदेह
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि घटना संदेह के दायरे में है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डा. सीमा मलिक दोपहर करीब डेढ़ बजे मकान से क्लीनिक गई थी। एक बजकर पचास मिनट पर आयुष ने अपने पिता को घटना की सूचना दी।
ट्रंक में रखे बैग में करीब दस तोले सोन पड़ा मिला है। छात्र आयुष का कहना है कि पीछे से दीवार फांद कर युवक मकान में घुसे है जबकि पीछे वाले एरिया में निर्माण कार्य चल रहा है। इससे घटना संदेहास्पद बनी हुई है।










