Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 02:50 [IST]  

danik bhaskarदावेदारों को अंतिम मुहर का इंतजार

भास्कर न्यूज

कोटा. नगर निगम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद दोनों ही दल प्रत्याशियों के नामों की अधिकृत घोषणा नहीं कर पाए हैं। कांग्रेस की ओर से शनिवार को जारी होने वाली सूची को फिर से रोककर नामों पर पुन: मंथन किया गया है। इसमें पूर्व में तय किए कुछ नामों को बदल दिया गया है।



उधर, भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया पारिवारिक कारणों से शनिवार को कोटा नहीं पहुंच पाए, इस कारण प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा नहीं हो पाई। अब रविवार को मंथन होगा।



कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने फिर की चर्चा



कांग्रेस की ओर से पाषर्द पद के नामों पर शनिवार को गृहमंत्री शांति धारीवाल की जयपुर में पर्यवेक्षकों के साथ पुन: चर्चा हुई। लगभग दो घंटे चली चर्चा में लगभग 90 प्रतिशत नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। चर्चा के दौरान एक दिन पहले तय किए गए कुछ नामों में परिवर्तन कर दिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सांखला के अनुसार सूची तैयार है, इसे कभी भी जारी किया जा सकता है। सूची जारी होने तक नामों को लेकर उधेड़बुन बनी हुई है।



भाजपा नेता आज बैठेंगे



प्रभारी सतीश पूनिया के शनिवार को नहीं आने व पूर्व सांसद रघुवीरसिंह कौशल के बीमार होने के कारण प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के लिए बैठक नहीं हो पाई। यह अब रविवार होगी। अध्यक्ष मनमोहन जोशी के अनुसार पूनिया रविवार को दोपहर कोटा पहुंचेंगे। उन्हें प्रत्याशियों की सूची दी जाएगी। इस पर वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी चर्चा होगी। वे रविवार को चर्चा करने के बाद सूची को लेकर रात्रि को जयपुर जाएंगे। महापौर सहित सभी नामों की घोषणा मंगलवार तक होने की संभावना है।



लाडपुरा में 16 नाम



विधायक भवानीसिंह राजावत ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी 16 वार्डो के लिए मशक्कत करके नामों को तय कर दिया गया है। इनकी सूची रविवार को प्रभारी सतीश पूनिया को सौंप दी जाएगी। विधायक ओम बिरला ने बताया कि उनकी प्रत्याशियों के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। कैथून में भाजपा प्रत्याशियों के चयन के लिए वरिष्ठ नेता हरिकुमार औदिच्य को प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से पर्यवेक्षक बनाया गया है। वे रविवार को कैथून में बैठक करके प्रत्याशियों के नामों की सूची तय करेंगे।



कांग्रेस का कार्य पूरा



गृहमंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि कांग्रेस में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद नामों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप देने का कार्य पूरा हो गया है। कोटा की सूची भी पूरी हो गई है। शनिवार को पर्यवेक्षकों को इनके लिए सिंबल देकर सूची जारी करने के लिए दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब महापौर के नामों पर चर्चा की जा रही है। शीघ्र ही इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: