Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 02:53 [IST]  

danik bhaskar‘डीईओ के दफ्तर में चुनावी चक्कर’

भास्कर न्यूज

कोटा. प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के चुनावी डच्यूटी में व्यस्त रहने तथा तीन ब्लाकों में शिक्षा अधिकारियों के पद खाली होने से शिक्षकों को अवकाश, चयनित वेतनमान, पेंशन एवं वेतन संबंधी कार्यो के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दफ्तर से उन्हें एक ही जबाव मिलता है, ‘साहब चुनावी ड्यूटी पर हैं।’



प्रारंभिक शिक्षा में तबादलों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सांगोद, इटावा व खैराबाद ब्लॉक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के खाली पद नहीं भर पाए। इस कारण इन तीनों ब्लॉक के शिक्षकों को अपनी समस्याओं के संबंध में कोटा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के दफ्तर में आना पड़ रहा है।



डीईओ दफ्तर में जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दोनों बदल गए हैं। नए डीईओ अब्दुल सलाम अंसारी व एसडीईओ आनंद शर्मा ने कार्यभार संभाला ही था कि उनकी चुनाव में डच्यूटी लग गई। इस कारण शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा, वहीं स्कूलों में खाली पदों पर शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो पा रही। प्रारंभिक शिक्षा में लगभग 5 हजार से अधिक शिक्षक स्कूलों में कार्यरत हंै।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: