Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 03:00 [IST]  

danik bhaskarरोज आठ कप चाय हार्ट अटैक से बचाए

Agency

teaलंदन. दिनभर में आठ कप चाय, अथवा 400 मिलीग्राम कैफीन (कॉफी, कोको) न सिर्फ दिमाग को चुस्त-चौकन्ना रखता है, बल्कि आपको दिल के दौरे या स्ट्रोक से भी दूर रखता है। कैफीन के बारे में तैयार किए गए 47 रिसर्च पेपर की समीक्षा के बाद डायटीशियन डॉ. कैरी रक्सटन ने यह नतीजा निकाला है।



उन्होंने कहा कि रोजाना आठ कप चाय हृदयरोग से बचाने के साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को चाय-कॉफी से दूर रखने की भी कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके लिए यह जूस पीने से कहीं बेहतर है। कैरी के अनुसार, चाय-कॉफी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री-रेडिकल्स के हमले से बचाते हैं। इससे पहले के अध्ययनों में रोजाना दो से तीन कप चाय को फायदेमंद बताया गया था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: