Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 03:13 [IST]  

danik bhaskarउत्तर कोरिया में अपना दूत भेज सकता है अमेरिका

Agency

वाशिंगटन. अमेरिका का कहना है कि अगर उत्तरी कोरिया अपना परमाणु कार्यक्रम त्यागने के प्रति गंभीर है, तो अमेरिका को अपना दूत प्योंगयांग भेजने में कोई आपत्ति नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्वी एशिया मामलों के एक शीर्ष सलाहकार जेफ बैंडर ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए होने वाली छह पक्षीय वार्ता के लिए अपनी प्रतिबद्धता का सबूत दें।



इस छह पक्षीय वार्ता में उत्तर और दक्षिण कोरिया के अलावा चीन, अमेरिका, जापान और रूस शामिल होंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा, अगर उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति अपनी गंभीरता दिखाए तो प्योंगयांग में या अन्य कहीं भी द्विपक्षीय वार्ता में हमें कोई आपत्ति नहीं हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: