Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 03:03 [IST]  

danik bhaskarहर साल बदलेगा बस स्टैंड का रंग

भास्कर न्यूज

जालंधर. शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल का रंग हर साल बदलेगा। यह फैसला बस स्टैंड के रखरखाव के लिए हुई त्रैमासिक बैठक के दौरान लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट कम एमडी पनबस मंदीप सिंह आईएएस ने स्थानीय स्तर पर ही इमारत के रंग निर्धारित करने के लिए कहा है।



डायरैक्टर मंदीप सिंह ने बस स्टैंड का संचालन कर रही निजी कंपनी के जीएम वीके शर्मा को आदेश जारी किए हैं कि अगर सोमवार तक सफाई मुलाजिमों की संख्या 29 से बढ़ा कर 35 न की गई तो पैनल्टी लगाई जाएगी। गढ़ा रोड पर कब्जे हटाने, पुलिस स्टेशन का नई इमारत में स्थान निर्धारित करने, वहां सीसीटीवी प्रणाली स्थापित करने पर विचार किया गया।



निगम हाउस टैक्स ब्रांच के अधिकारियों की उपस्थिति में रोडवेज एवं कंपनी के बीच हाउस टैक्स विवाद के बारे भी चर्चा की गई। बैठक में चमन लाल कंबोज, श्री बग्गा, जिंदल, संजीव भाटिया, मनप्रीत सिंह, तपन कुमार घोष, जगदीश सिंह सैनी, रमेश कुमार उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: