Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 03:14 [IST]  

danik bhaskarग्रीन बिल्डिंग कम कर सकती हैं ग्रीन हाउस गैसों को

Agency

earthलंदन. वैश्विक संरक्षण संगठन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और लंदन की पर्यावरण पर शोध करने वाली एक संस्था ई3जी ने अपने ताजा शोध में कहा है कि यदि दुनिया भर में सरकारें अपने यहां विशेष राशि उपलब्ध कराकर विशेष ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कराएं तो ग्रीन हाउस गैसों को कम किया जा सकता है।



दोनों संस्थाओं का कहना है कि इससे इन सरकारों को ऐसे अलोकप्रिय कदम उठाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, जिससे इनके वोटर से दूर छिटक जाएं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अनुसार असल में ज्यादातर देशों की सरकारें ग्रीन हाउस गैसों को कम करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार जलवायु के अनुकूल नीति बनाने से न सिर्फ ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम होगा, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा होगा।



डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अनुसार जर्मनी ने इस दिशा में ठोस पहल कर रही है। वहां इसके लिए सरकार एक विशेष पैकेज लाने की योजना बना रही है। इसमें होम लोन आदि की सुविधा भी रहेगी। इससे वातावरण में कार्बन की मात्रा तो कम होगी ही, लाखों की संख्या में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की वैश्विक जलवायु संस्था के प्रमुख किम कर्सटेनसन का कहना है कि इस समय जो भी देश जलवायु के अनुकूल नीतियां सबसे पहले बनाएगा, वह दुनिया का लीडर बनकर उभरेगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: