कुटिया में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना
जालंधर. मोहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित श्री श्री 108 कुटिया में माता महेश्वरी देवा जी की भक्तों पर अपार कृपा है। मान्यता है कि जो मनुष्य सच्ची श्रद्धा व भक्ति से कुटिया में दर्शनों के लिए आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है। पुजारी रामस्वार्थ ने बताया कि मंदिर में राधा-कृष्ण, राम दरबार, शिव परिवार, दुर्गा माता, हनुमान जी और शीतला माता की मूर्तियां श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
मंदिर में माता महेश्वरी देवी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। सोमवार इस मंदिर में संकीर्तन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष कृष्णाष्टमी और नवरात्रों का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा, श्री मद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन भी किया जाता है। सभी मूर्तियां जयपुर से मंगवाई गई है।










