Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 03:39 [IST]  

danik bhaskarजोधपुर में फ्लू की जांच 11 से

Bhaskar News

जोधपुर. स्वाइन फ्लू के संदेह के चलते लिए गए स्वाब के नमूनों की जोधपुर स्थित मरूस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र में अगले सप्ताह से जांच शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण हैं। संभवत: 11 नवंबर से जांच कार्य शुरू हो जाएगा।



जांच शुरू होने से रोगियों की समय रहते रिपोर्ट उपलब्ध होगी। इससे उपचार में भी सुविधा होगी। संभवत: जांच नि:शुल्क होगी। डीएमआरसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद जोशी ने बताया कि जांच के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने का काम अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा।



इसके बाद यहां नियमित स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों के स्वाब के नमूनों की जांच शुरू हो सकेगी। उन्होंने बताया कि जांच में करीब छह घंटे का समय लगता है। शुरुआती दौर में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।
लेकिन हम कोशिश करेंगे की जांच कार्य निश्चित समय में पूरा हो सके।



निशुल्क होगी जांच!



डॉ. जोशी ने बताया कि अभी जांच के शुल्क को लेकर किसी तरह के निर्देश नहीं आए हैं। संभवत: जांच निशुल्क भी हो सकती है। गौरतलब है कि जयपुर में जांच शुरू होने से पहले दिल्ली में सभी रोगियों की निशुल्क जांच हो रही थी, लेकिन जयपुर में इसी जांच के तीन हजार रुपए वूसले जा रहे हैं। डीएमआरसी का संचालन आईएमआरसी दिल्ली करता है। ऐसे में यहां नि:शुल्क जांच हो सकती है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: