Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 03:56 [IST]  

danik bhaskarबच्चे के साथ ही मर गई ममता

भास्कर न्यूज

जयपुर. सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में शनिवार घटी घटना से लगा जैसे उस बच्चे के साथ ही उन मां-बाप की ममता भी मर गई। मौत हो गई तो दोनों दो दिन पहले जन्मे बालक को छोड़ कर फरार हो गए।



अस्पताल मे भर्ती टिकट के आधार पर पुलिस दंपती की तलाश कर रही है। पुलिस ने बालक की लाश को सवाई मानसिंह अस्पताल स्थित मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि पांच दिन पहले महिला चिकित्सालय में बास बदनपुरा निवासी मीना पत्नी सुनील कुमार के नाम से एक महिला भर्ती हुई थी।



चार नवंबर को उसके एक बालक पैदा हुआ। डाक्टर ने बालक को महिला चिकित्सालय में स्थित नर्सरी में भेज दिया। छह अक्टूबर को बालक की मौत हो गई। इसकी सूचना अस्पताल में भर्ती महिला मीना को लगी तो वह शुक्रवार रात ही अस्पताल से कहीं चली गई। अस्पताल प्रशासन को इसका पता चला तो लालकोठी थाना पुलिस को सूचना दी। बताए पते पुलिस गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: