Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 04:37 [IST]  

danik bhaskarदो टैंकरों से 40 हजार लीटर स्प्रिट जब्त

भास्कर न्यूज

teankarजयपुर. आबकारी विभाग ने शनिवार सुबह एक्सप्रेस हाईवे के पास चौमूं रोड पर दबिश देकर स्प्रिट से भरे दो टैंकर पकड़े। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के ड्राइवर-खलासी फरार हो गए। दोनों टैंकरों में 20—20 हजार लीटर स्प्रिट थी, जिसकी कीमत करीब 38 लाख रुपए बताई गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्प्रिट से अवैध शराब बनाकर निकाय चुनाव के दौरान सप्लाई की जानी थी।



आबकारी विभाग के प्रवर्तन निदेशक अमृत कलश ने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान अवैध रूप से शराब और स्प्रिट सप्लाई होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस आधार पर एक टीम का गठन किया गया। शनिवार सुबह इत्तला मिली कि एक्सप्रेस हाईवे पर चौमूं रोड पर जाटावाली स्थित अजीतसिंह के ढाबे के पास दो टैंकर खड़े हैं और उनमें से स्प्रिट निकाली जा रही है।



टीम ने जब दबिश दी, तब टैंकर ड्राइवर और खलासी पाइप के जरिए जरीकेनों में स्प्रिट भर रहे थे। आबकारी टीम को देख ड्राइवर—खलासी फरार हो गए, जिन्हें नामजद कर लिया गया है। टीम को मौके पर 35 —35 लीटर के चार जरीकेन स्प्रिट से भरे हुए मिले।



हिमाचल प्रदेश से सप्लाई



जांच में पाया गया कि दोनों टैंकर मेरठ में दिल्ली रोड स्थित जैन मूवर्स के नाम से पंजीकृत हैं। पंजाब के नंबर वाले टैंकर के ड्राइवर का नाम आसन खान तथा यूपी के नंबर वाले टैंकर चालक का नाम अयूब खान है। ये टैंकर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कसौली स्थित मोहन मिकेन लिमिटेड, ब्रेवरीज एंड डिस्ट्रिलर्स से स्प्रिट लेकर हैदराबाद स्थित यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड नाचारण के लिए रवाना हुए थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: