Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 04:54 [IST]  

danik bhaskar8 माह तक शहर को खिलाया नकली घी

भास्कर न्यूज

gheelजयपुर. करतारपुरा औद्योगिक क्षेत्र की दीप वाटिका में आठ माह से चल रही नकली घी बनाने की फैक्ट्री में पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर 9 क्विंटल नकली घी तथा करीब 17 क्विंटल कच्च माल बरामद किया। फैक्ट्री संचालक केदार नाथ विजय फरार हो गया। पुलिस ने फैक्ट्री का काम संभाल रहे एक जने को गिरफ्तार किया है।



फैक्ट्री में पारस तथा महिमा ब्रांड के नाम से नकली घी बनाया जाता था। आरोपी बैकरी शॉर्टिग के लाइसेंस की आड़ में नकली घी बना रहा था। सोढ़ाला उप अधीक्षक रघुवीर सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मानप्रकाश गुर्जर चंदवाजी के पास स्थित राजपुरियावास गांव का रहने वाला है।



सूचना मिली थी कि करतारपुरा के पास दीप वाटिका के चार नंबर के प्लॉट में मैसर्स बालाजी फूड्स नामक फैक्ट्री में नकली देशी घी बनाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश दी और स्वास्थ्य विभाग तथा रसद विभाग की टीम ने सैंपल लिए। फैक्ट्री को सील कर दिया है।



लागत 1600, बिक्री 3500 रुपए में



आरोपी के पंद्रह किलो नकली घी के टिन की लागत करीब सोलह सौ रुपए आती थी, जबकि बाजार में 35 सो रुपए के भाव से बेचता था।

पहले पकड़ा था नकली घी, लेकिन रसद विभाग ने दे दी हरी झंडी



पुलिस ने गत वर्ष भी इसी फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली घी पकड़ा था और फैक्ट्री सील कर केदार नाथ विजय को गिरफ्तार कर लिया था। सैंपल पास हो जाने से केदार नाथ रिहा हो गया और फिर से नकली घी बनाना शुरू कर दिया।



जयपुर में थी सप्लाई



पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी जयपुर में प्रमुख बाजारों में पारस के नाम से नकली घी की सप्लाई करता था। पारस उत्तर प्रदेश का ब्रांड है। फैक्ट्री में हजारों रैपर मिले हैं। इन पर वीआरएस फूड्स लिमिटेड नीयर ओल्ड बस स्टैंड गुलावठी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का ही पता लिखा हुआ है। जयपुर के अलावा आरोपी भरतपुर, करौली, सीकर तथा टोंक में सप्लाई करता था। पुलिस को रसीद बुक मिली है। जिला रसद अधिकारी यूडी खान ने बताया कि फैक्ट्री में राधा गोविन्द दामोदर लाल एंड संस, सूरजपोल मंडी के बिल वाउचर मिले हैं।



फैक्ट्री के पीछे होती थी पैंकिंग



आरोपी ने फैक्ट्री के पीछे का हिस्सा गोदाम की तरह बना रखा था जहां तैयार माल की पैंकिंग होती थी। फैक्ट्री में नकली कृष्णा देशी घी के 17 टिन मिले हैं।



अब तक पांच लाख लीटर



आरोपी केदार नाथ अब तक 5 लाख लीटर नकली घी लोगों को खिला चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोज पंद्रह सौ से दो हजार लीटर नकली घी बनाता था।



ऐसे हुआ खुलासा



नकली सरस घी सप्लाई मामले में वांछित उमाड़ा के बबलू को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जयपुर में कई जगह पर छापे मारे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: