Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 04:58 [IST]  

danik bhaskarअब चेता अस्पताल प्रशासन

भास्कर न्यूज

swine fluजयपुर. स्वाइन फ्लू के मरीजों को अब एसएमएस अस्पताल में जांच के लिए सैंपल देने या पैसे जमा कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शनिवार से पूछताछ केन्द्र के पास स्वाइन फ्लू जांच केन्द्र के लिए स्थान आरक्षित कर दिया गया है, जहां एक ही छत के नीचे कैश काउंटर, सैंपल कलेक्शन सेंटर और ऑब्जर्वेशन वार्ड से लेकर आईसीयू तक की सुविधा उपलब्ध है।



धन्वन्तरि ओपीडी भवन के मेडिसिन विभाग में डॉक्टर की पर्ची के आधार पर रोगी सेंटर में प्रवेश कर कैश काउंटर पर शुल्क जमा करा सकेंगे। इसके पास ही सैंपल कलेक्शन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के नजदीक 11 बैड का ऑब्जवर्शेन वार्ड और सात बैड की आधुनिक सुविधा युक्त आईसीयू पहले से ही आरक्षित है।



‘भास्कर’ में सात नवंबर को‘जांच के लिए बच्चों के परिवार परेशान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने विशेषज्ञों की बैठक बुलाकर एक ही स्थान पर मरीजों को सारी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. नरपत सिंह शेखावत ने बताया कि सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से मरीजों को इधर—उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से स्वाइन फ्लू सेंटर में मेडिसिन विभाग का एक डॉक्टर अलग कमरे में बैठेगा।



सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक



एसएमएस अस्पताल में बनाए गए स्वाइन फ्लू जांच केन्द्र में सैंपल देने की सुविधा सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रहेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीन बजे बाद आने वाले गंभीर मरीज का सैंपल आइसोलेशन अस्पताल में लिया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: