Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 05:08 [IST]  

danik bhaskar‘बेझिझक करें भ्रष्ट अफसरों की शिकायत’

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज सूर्यकांत का कहना है कि भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं और इसे मिटाने के लिए लोगों को व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ने होंगे। विकासशील देशों में भ्रष्टाचार ज्यादा तेजी से पनप रहा है, इसका सीधा असर विकास पर भी पड़ता है।



इसे रोकने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। संवैधानिक अधिकारों की तरह संवैधानिक दायित्व भी इमानदारी से निभाने होंगे। सेक्टर-30 में सीबीआई चंडीगढ़ जोन की ओर से भ्रष्टाचार विषय पर आयोजित परिचर्चा में जस्टिस सूर्यकांत बतौर मुख्य महमान शरीक हुए।



उन्होंने कहा कि अफसर यह ठान लें कि वे किसी के दबाव में काम नहीं करेंगे तो भ्रष्टाचार खुद ब खुद खत्म हो जाएगा। सीबीआई के जोनल हेड महेश अग्रवाल ने कहा कि आम कर्मचारियों की तो शिकायतें मिलती हैं, पर बड़े अफसरों के बारे में बहुत कम लोग सामने आते हैं। लोग भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने के लिए बेझिझक आगे आएं। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: