Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, November 08, 2009 05:36 [IST]  

danik bhaskarफोटोग्राफी भी है करिअर

भास्कर न्यूज

pप्रसिद्ध ट्रैवल फोटोग्राफर अरविन शर्मा ने शनिवार को कालका—जीरकपुर रोड पर स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का दौरा किया। उन्होंने स्टूडेंट्स और स्टाफ के साथ फोटोग्राफी के अनुभव साझा किए और उन्हें फोटोग्राफी के कुछ बेसिक तथ्य और कैमरे के इस्तेमाल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बतरई।



अरविन ने स्टूडेंट्स को बताया कि मौजूदा समय में फोटोग्राफी सिर्फ रुचि ही नहीं, बल्कि व्यवसाय का माध्यम बन चुका है। उन्होंने फोटोग्राफी को करिअर बनाने की संभावनाओं बारे स्टूडेंट्स को बताया। उन्होंने अपने कुछ चुनिंदा फोटोग्राफ्स भी स्टूडेंट्स को दिखाए और उनसे जुड़ी यादें ताजा कीं। स्टूडेंट्स ने फोटोग्राफी को लेकर अरविन से सवाल भी पूछे।



अरविन ने कहा कि स्टूडेंट्स के सवाल काफी रोचक थे और वे स्टूडेंट्स की प्रतिभा से प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दीक्षांत स्कूल में आकर उन्हें अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि दीक्षांत स्कूल के सिलेबस में थिएटर भी शामिल है। प्रिंसिपल गरिमा दीक्षित ने कहा कि ऐसी हस्तियों से मिलकर स्टूडेंट्स काफी प्रभावित होते हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: