‘विरासत मेले’ में मिली संस्कृति की झलक
चंडीगढ़ . नई पीढ़ी को भारत की संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और सभ्याचारों से जोड़ने के लिए ग्लास पैलेस सेक्टर —7 में विरासत मेला का आयोजन किया गया। इसमें ट्राईसिटी के स्कूलों से करीब दो हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने फेस पेंटिंग्स, पोस्टर मेकिंग, क्लासिकल संगीत, फोक संगीत से लेकर भंगड़ा ,गिद्दा और क्लासिकल डांस प्रतियोगिता के माध्यम में अपनी विरासत की बानगी पेश की। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को बाल भवन सेक्टर 23 में सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए शिक्षा एवं गृह विभाग के सचिव राम निवास उपस्थित थे।










