Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 05:59 [IST]  

danik bhaskarरणथंभौर एक्सप्रेस का समय सुधरने में कुछ दिन लगेंगे

Bhaskar News

इंदौर. इंदौर-जोधपुर-इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस का आना-जाना निर्धारित रूट से होने लगा है लेकिन इसका देरी से आना-जाना जारी है। माना जा रहा है कि ट्रेन समय से आने-जाने में अभी तीन-चार दिन और लग सकते हैं।



दरअसल, जयपुर हादसे के बाद इसक मार्ग परिवर्तित किया गया था। उस दौरान यह ट्रेन देरी से चल रही थी। अब निर्धारित रूट से आवागमन जरूर शुरू हो गया है लेकिन विलंब का दायरा लंबा होने से ट्रेन के रैक अभी भी समय पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। हालांकि जनसंपर्क विभाग का कहना है दो दिन में स्थिति काफी सुधर जाएगी।



फिर 15 घंटे लेट आई



शुक्रवार रात 10.25 पर आने वाली जोधपुर-इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस शनिवार दोपहर डेढ़ बजे इंदौर आई। इस कारण शुक्रवार सुबह 6.20 पर जाने वाली इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस दोपहर ढाई बजे रवाना हो सकी। इधर, शनिवार रात आने वाली रणथंभौर एक्सप्रेस के भी रविवार को देरी से आने की संभावना है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: