Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 06:24 [IST]  

danik bhaskarदो युवा सफेद बाघ लाने की तैयारी

भास्कर न्यूज

भोपाल. वन विहार नेशनल पार्क में दो युवा सफेद बाघ लाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में हैदराबाद चिड़ियाघर प्रबंधन से पत्र व्यवहार किया जा रहा है। पार्क प्रबंधन को फिलहाल पत्र का जवाब नहीं मिला है। लिहाजा हाल ही में उसने चिड़ियाघर प्रबंधन को रिमाइंडर भेजा है। दरअसल, बाघिन रिनी की मौत के बाद वन विहार में सफेद बाघों का सफाया हो गया था।



इसके बाद नंदन कानन नेशनल पार्क भुवनेश्वर (उड़ीसा) से दो बाघ ललिता और भगत को लाया गया। दोनों बाघों को वन विहार लाने का एक मकसद ब्रीडिंग कराना भी था, लेकिन पार्क प्रबंधन को बाघों को यहां लाने के बाद पता चला कि ललिता की उम्र 10 और भगत की उम्र आठ साल है।



वन्यप्राणी विशेषज्ञों के मुताबिक इस उम्र में जानवर ब्रीडिंग के लायक नहीं होता है, इसलिए पार्क प्रबंधन हैदराबाद से दो युवा बाघों को लाने के प्रयास में है। पिछले माह से हैदराबाद चिड़ियाघर प्रबंधन से दो साल के दो सफेद बाघों को लेकर पत्र व्यवहार किया जा रहा है।



हैदराबाद चिड़ियाघर से दो सफेद बाघ लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में चिड़ियाघर प्रबंधन को पत्र लिखा गया है। दो दिन पहले रिमाइंडर भी भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद बाघों को लाने की तैयारी की जाएगी। - एसएस राजपूत, डायरेक्टर, वन विहार नेशनल पार्क

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: