Sunday, November 08, 2009 07:12 [IST]
दिल्ली के लिए अब जेट की उड़ान भी
Bhaskar News
रायपुर. जेट एयरवेज ने राजधानी से दिल्ली के लिए 7 नवंबर से नई विमान सेवा शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जेट लाइट सीरीज का विमान दिल्ली से सुबह 5.40 मिनट पर उड़ान भरकर 7.25 मिनट पर रायपुर पहुंचेगा। रायपुर से यही विमान सुबह 8 बजे उड़ान भरकर 9.50 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
जेट के सीईओ सुधीर राघवन ने बताया कि मुसाफिरों की मांग पर यह सेवा शुरू की जा रही है। दिल्ली से रायपुर के लिए किंगफिशर, एयर इंडिया, गो एयर की फ्लाइट चल रही हैं।










